उच्चैठ भगवती स्थान के तीनों तालाबों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : डीएम
उच्चैठ भगवती स्थान का विकास पर्यटक क्षेत्र के रूप में 2026 तक किया जाएगा। डीएम आनंद शर्मा ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अतिक्रमण खाली कराने की प्रक्रिया की जानकारी ली। सभी अतिक्रमणकारी को स्वयं अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा 45 भूमिहीनों को आवासीय पर्चा भी वितरित किया गया।
बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। उच्चैठ भगवती स्थान 2026 में एक नये लुक में दिखेगा। यहां भगवती स्थान का विकास पर्यटक क्षेत्र के रूप में किया जाना है। इसकी शुरूआत कर दिया गया है। डीएम आनंद शर्मा ने गुरुवार को उच्चैठ भगवती स्थान पहुंचकर चल रहे विकास कार्यो का अवलोकन किया। खाली कराये गये अतिक्रमण की जगह को देखकर बांकी के अतिक्रमण खाली कराने के लिए की जा रही पहल के बारे में एसडीओ से जानकारी ली। उन्होने कार्य स्थल पर रहे इंजीनियर से नक्शा के माध्यम उच्चैठ के सौदयीकरण के बारे में जानकारी ली। उन्होने बताया कि उच्चैठ में रहे तीनों तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
पार्क बनाया जाएगा ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। उन्होने अतिक्रमण खाली कराये गये विवाह भवन, पार्क स्थल, धर्मशाला एवं मंदिर परिसर का अवलोक किये। डीएम ने कहा कि उच्चैठ के सभी अतिक्रमणकारी स्वयं अतिक्रमण खाली कर दें अन्यथा प्रशासन अपने स्तर से उसे खाली कराएगी। मौके पर एडीएम मुकेश रंजन, एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय, बीडीओ महेश्वर पंडित, सीओ अभिषेक आनंद, ईओ गौतम आनंद, आरओ गणेश साहु, बीपीआरओ मधुकर सिंह, आरडीओ अकरम नफजी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 45 गरीबों को बंदोबस्ती व बासगीत का दिया गया पर्चा बेनीपट्टी के टीपीसी भवन में गुरूवार को शिविर लगा कर डीएम आनंद शर्मा एवं एडीएम मुकेश रंजन ने अपने हाथों से 45 भूमिहीनों को आवासीय पर्चा दिया। इनमें 22 गरीबों को बिहार सरकार की चयनित भूमि से बन्दोबस्त पर्चा एवं 23 को रैयती वासगीत पर्चा दिया गया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि बिहार सरकार हर भूमिहीनों को वासगत पर्चा उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सरकार की जो भी योजना है चाहे वह आवास योजना हो, राशन कार्ड दिया जाना हो या रोजगार के लिए दिये जा रहे राशि हो सभी को जमीन पर उतारा जाएगा जिसके लिए एसडीओ एवं सीओ तथा बीडीओ का किया जा रहा पहल संतोषप्रद है। यह सतत प्रक्रिया है जो आगे भी चलता रहेगा। उन्होने कहा कि मधुबनी जिला के सभी 21 प्रखंडों में यह पहल तेजी से चल रहा है। शिविर के मौके पर एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय ने आगत अतिथियों को स्वागत करते हुए कहा कि डीएम के निर्देशन में सीओ द्वारा तैयार किये जा रहे पर्चा का आज वितरण किया गया है। यह प्रकिया सतत जारी रहेगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मदन कुमार कर्ण, जय संुदर मिश्र, प्रखंड प्रमुख सोनी देवी, बीडीओ महेश्वर पंडित, सीओ अभिषेक आनंद, आरओ गणेश साहु, बीपीआरओ मधुकर सिंह, आरडीओ अकरम नफजी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




