ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीउच्चैठ व बिस्फी विद्यापति डीह का होगा विकास

उच्चैठ व बिस्फी विद्यापति डीह का होगा विकास

उच्चैठ और बिस्फी के विद्यापति डीह का शीघ्र विकास होगा। पर्यटन के मानक पर इसके विकास के लिए जिला स्तर पर समिति गठित की गई है। शनिवार को कार्यालय कक्ष में एसडीओ एसडीओ मुकेश रंजन ने ये बातें कही। बैठक...

उच्चैठ व बिस्फी विद्यापति डीह का होगा विकास
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 04 Nov 2018 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

उच्चैठ और बिस्फी के विद्यापति डीह का शीघ्र विकास होगा। पर्यटन के मानक पर इसके विकास के लिए जिला स्तर पर समिति गठित की गई है। शनिवार को कार्यालय कक्ष में एसडीओ एसडीओ मुकेश रंजन ने ये बातें कही। बैठक में विद्यापति डीह का विकास किस प्रकार हो इसकी समीक्षा की गई तथा सदस्यों से राय ली गई।

सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि विद्यापति डीह के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाए । दीवाल लेखन में विद्यापति के कृतित्व और व्यक्तित्व से संबंधित तस्वीर और उनके दोहे से सुसज्जित कर प्रदर्शित किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को इस विकास समिति में जोड़ा जाय। अंचल अधिकारी बिस्फी को निर्देशित किया गया कि विद्यापति डीह से संबंधित अधिकृत जमीन को खाली कराते हुए उसके सौंदर्यीकरण की रूप रेखा तैयार किया जाय। 3 दिनों के अंदर स्थल का भौतिक सत्यापन करते हुए वहां के विकास के लिए जो भी संभावनाएं दिखाई देती हो उसके संबंध में लिखित रूप में जानकारी अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि अनुमंडल स्तर से भेजे गए प्रस्ताव के आलोक में जिला पदाधिकारी ने अन्य स्थलों के साथ-साथ विद्यापति डीह उच्चैठ दुर्गास्थान को पर्यटन के रूप में विकसित करने हेतु प्रस्ताव भेजा गया था। उस प्रस्ताव के आलोक में राज्य सरकार द्वारा प्रथम चरण में उच्चैठ दुर्गास्थान एवं विद्यापति डीह का चयन किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अंचल अधिकारी से संबंधित स्थलों के विषय में विहित प्रपत्र में सूचना भेजने का अनुरोध किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें