मौसम बदलते ही सदर अस्पताल में बढ़े सर्दी-खांसी और डायरिया के मरीज

Mar 09, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

मधुबनी में मौसम के बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। मॉडल सदर अस्पताल में सर्दी-खांसी, बुखार, और डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि यह संक्रमण का समय है। उन्होंने सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।

मौसम बदलते ही सदर अस्पताल में बढ़े सर्दी-खांसी और डायरिया के मरीज

मधुबनी। मौसम के इस बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। शहर के मॉडल सदर अस्पताल में इन दिनों सर्दी-खांसी, बुखार, पेट में गुड़गुड़ाहट, डायरिया और उल्टी से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल के ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में रोजाना ऐसे मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह समय मौसम के संक्रमण यानी ट्रांजिशन पीरियड का होता है। इस दौरान कभी सुबह-शाम ठंड महसूस होती है तो दिन में तापमान बढ़ जाता है। इसी कारण लोगों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है और वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं।

खासकर बच्चों और बुजुर्गों में इसका प्रभाव ज्यादा देखने को मिल रहा है। मॉडल सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भवेश झा ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति लगभग 15 से 20 दिनों तक बनी रह सकती है, जब तक मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाता।डॉ. झा ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा, “मौसम के इस बदलाव के दौरान सुबह और शाम हल्की ठंड रहती है, इसलिए लोगों को फुल स्लीव कपड़े पहनना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।