Madhubani News: उधार में सामान नहीं देने पर दुकानदार पर फायरिंग
Madhubani News: जयनगर के कोरहिया गांव में दो युवकों ने किराना दुकानदार पर फायरिंग की। मामला तब शुरू हुआ जब दुकानदार ने उन्हें उधार सामान देने से मना किया। हालाँकि, दुकानदार लालू कुमार सिंह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपितों की तलाश के लिए छापेमारी की, लेकिन दोनों आरोपित फरार हो गए।

Madhubani News: जयनगर। थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव में उधार में सामान नहीं देने पर दो युवकों ने किराना सह जनरल स्टोर्स के दुकानदार पर फायरिंग कर दी। हालांकि, इस घटना में दुकानदार लालू कुमार सिंह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदार के अनुसार, दो व्यक्ति दुकान पर सामान उधार मांगने आए थे। उधार में सामान देने से मना करने पर दोनों ने कथित तौर पर दुकानदार को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर छापेमारी की।
पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही दोनों आरोपित फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने रंजीत यादव के घर से एक देशी पिस्तौल बरामद की। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि मामले में दो आरोपितों गगन यादव और रंजीत यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है।पुलिस ने रंजीत यादव के घर से एक देशी पिस्तौल बरामद किया है।


