Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsGrand Musical Bhagwat Katha Yajna Celebrated in Khajouli Village with Enthusiasm
इनरवा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू

इनरवा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू

संक्षेप: खजौली प्रखंड के इनरवा गांव में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन धूमधाम से हो रहा है। वृंदावन की कथावाचक साध्वी प्रियंका शास्त्री द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। कलश शोभा यात्रा में 501 कन्याओं ने भाग लिया। यह कथा 12 से 18 नवंबर तक चलेगी, जिसमें भव्य बोल भंडारा भी होगा।

Wed, 12 Nov 2025 08:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली प्रखंड के इनरवा गांव स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में मंगलवार से शुरू हुआ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रियंका शास्त्री जी द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कलश शोभा यात्रा निकाली गई। नूतन वस्त्रों से सुसज्जित 501 कन्याओं ने गाजे बाजे की धुन के कथा स्थल से यात्रा प्रारंभ की। यात्रा इनरवा गांव, कन्हौली चाफी, लोहिया चौक और कन्हौली तुरकहा के मार्ग से होते हुए कमलाघाट पहुंची, जहां सभी श्रद्धालु जल भरकर राधे-राधे व जयघोष के साथ पूजा स्थल पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी अवसर पर पंडित प्रमोद झा और पुजारी श्याम किशोर यादव ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किया। कमला नदी के पवित्र जल से पूजा पंडाल को पवित्र किया गया। कथा 12 नवंबर से शुरू होकर 18 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद 19 से 20 नवंबर तक अखंड अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन होगा। अंत में भव्य बोल भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जो पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन में समिति के अध्यक्ष जगदेव यादव,सचिव इंद्रदेव यादव,कोषाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, सदस्य सकलदेव यादव, आशीष कुमार, ईश्वर यादव, विनोद यादव, देवनारायण सिंह, रामाशीष महतो, संजीत यादव, जयवीर यादव, महेश्वर यादव समेत कई सदस्यों ने अपनी भागीदारी निभाई है। ग्रामवासियों की जबरदस्त भागीदारी से यह धार्मिक आयोजन सफल हो रहा है।