औंक्सी बाबा डिहबार मंदिर परिसर में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ नवाह संकीर्तन का हुआ शुभारंभ

Mar 06, 2026 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

लखनौर के औंक्सी गांव में बाबा डिहबार स्थान मंदिर परिसर में नवाह संकीर्तन पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान 151 कन्याओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा में भाग लिया। यात्रा गांव के पोखरा तक गई, जहां जल भरकर श्रद्धालुओं ने पुनः मंदिर लौटकर पूजा-अर्चना की। यज्ञ मंडप की सजावट और भक्ति रस ने माहौल को भव्य बना दिया।

औंक्सी बाबा डिहबार मंदिर परिसर में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ नवाह संकीर्तन का हुआ शुभारंभ

लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर प्रखंड के औंक्सी गांव स्थित बाबा डिहबार स्थान मंदिर परिसर में श्री श्री 108 बाबा डिहबार नवयुवक नवाह संकीर्तन पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ नवाह संकीर्तन शुरू हो गया। इस अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 151 कन्याओं ने भाग लेकर धार्मिक माहौल को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। नवाह संकीर्तन समिति के अध्यक्ष अशोक के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए गांव के पोखरा तक पहुंची, जहां पंडित बब्लू झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया गया।

इसके बाद श्रद्धालु पुन: कलश लेकर मंदिर प्रांगण पहुंचे। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शांति कलश की स्थापना की गई। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूजा के बाद “श्री राम जय राम जय जय राम” महामंत्र के साथ नवाह संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। नवाह महासंकीर्तन यज्ञ शुरू होने से आस पास का क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर हो गया है। यहां श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा हुआ है।यज्ञ मंडप की भव्य सजावट आकर्षक छटा बिखेर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।