Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsGrand Inauguration of MP Sports Festival in Madhubani Promoting Sports Culture
एथलेटिक्स कबड्डी और टेबल टेनिस में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

एथलेटिक्स कबड्डी और टेबल टेनिस में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

संक्षेप:

मधुबनी में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। सांसद डा. अशोक यादव ने कहा कि खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित होता है। विधायक सुजीत कुमार पासवान ने खेल को युवाओं के लिए जरूरी बताया। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Jan 14, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on
मधुबनी, निज संवाददाता। वाटसन प्लसव टू उवि परिसर में बुधवार को सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डा. अशोक यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री देशभर में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी जीवन का अहम हिस्सा बनाना चाहिए। राजनगर विधायक सुजीत कुमार पासवान ने कहा कि जब मैदान युवाओं से भरे रहेंगे, तभी देश स्वस्थ और सशक्त बनेगा। उन्होंने युवाओं से खेल के प्रति समर्पण भाव रखने की अपील की। मधुबनी विधायक माधव आनंद ने कहा कि सभी समाजिक और शैक्षणिक संस्थानों को खेल को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत हो सके। केवटी विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि खेल युवाओं को नशा और भटकाव से दूर रखता है। महापौर अरुण राय ने कहा कि खेल से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में समाज की भी बड़ी भूमिका है। कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक सुनील ठाकुर ने किया। मौके पर देवेन्द्र यादव, सुबोध कुमार चौधरी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, शिक्षाविद्द डा. आरएस पांडेय, विरेन्द्र मेहता व अन्य थे। आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसदौरान सामूहिक रुप से बैलून उड़ाया गया। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया और अतिथियों के स्वागत में गीत भी गाये गये। स्कूली बच्चियों ने अपने सामूहिक नृत्य से सभी को विभोर कर दिया। सभी उनकी कला की सराहना की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
भवानी कुमारी ने बालिका वर्ग में आई प्रथम

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में भवानी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर निशा कुमारी और तीसरे स्थान पर साक्षी कुमारी रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में संतोष कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। सावन कुमार द्वितीय तथा सिद्धांत कुमार तृतीय स्थान पर रहे। एक किलोमीटर दौड़ में अजय कुमार यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रामरीत कुमार दूसरे और अभिषेक कुमार मंडल तीसरे स्थान पर रहे।

कबड्डी बालक वर्ग में मधुबनी की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए जयनगर को 34झ्र12 के बड़े अंतर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में मानसी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वैष्णवी उपविजेता रहीं, जबकि पर्णिका को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में मनदीप गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीरज कुमार उपविजेता बने और कान्हा ने तीसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर अतिथियों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।