Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsGrand Finale of Madhubani Mahotsav Celebrates District Foundation Day with Cultural Extravaganza
मधुबनी निरंतर विकास की ओर अग्रसर : डीएम

मधुबनी निरंतर विकास की ओर अग्रसर : डीएम

संक्षेप:

मधुबनी महोत्सव का भव्य समापन मंगलवार की रात हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मैथिली गीत, हास्य-व्यंग्य और नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। डीएम आनंद शर्मा ने जिले के विकास कार्यों का उल्लेख किया और सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Dec 03, 2025 09:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on
मधुबनी, नगर संवाददाता। जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव का मंगलवार की देर रात भव्य समापन हुआ। मधुबनी महोत्सव के संध्या सत्र में रात करीब 11 बजे तक रंगारंग कार्यक्रम चलता रहा, इसमें दर्शक भी झूमते रहे। कार्यक्रम के समापन पर तमाम प्रतिभागियों को पाग-डोपटा और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मंगलवार की देर रात डीएम आनंद शर्मा ने समापन संबोधन में कहा कि मधुबनी जिले की कला-संस्कृति, परंपरा, पर्यटक स्थलों एवं मधुबनी के निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मधुबनी जिले में रिंग रोड निर्माण कार्य, अंतरराज्यीय आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य, पौराणिक फुलहर स्थान का सौंदर्यीकरण एवं पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकास कार्य, मिथिला हाट का विस्तारीकरण कार्य, जयनगर में आरओबी निर्माण कार्य, औद्योगिक क्षेत्र विकास कार्य आदि कई विकास योजनाओं में तेजी लाकर धरातल पर उतारने के साथ अगले वर्ष हम पुनः जिला स्थापना दिवस पूरे गर्व के साथ मनाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ रंजना सिंह के मैथिली गीतों से हुई। सुप्रसिद्ध गायक माधव राय, उदघोषक रामसेवक ठाकुर ने युगल गीतों पर वाहवाही लूटी। स्टैंड-अप-कॉमेडियन, सब्बीर खान के हास्य-व्यंग्य से दर्शक हंस-हंस कर लोट-पोट होते रहे साथ ही उनके द्वारा द्वारा गाये गए हिंदी गीतों की प्रस्तुति भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इंडियन आइडल फेम, कपिल थापा के ‘पापा कहते है, बड़ा नाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा काम करेगा’ पर जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने हौसला आफजाई किया। वॉलीवुड फेम सिंगर, शुभोश्री बनर्जी के नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक झूमते रहे। इसके अलावे निधि राज, रंजना सिंह, साक्षी मिश्रा, सौम्या मिश्रा सहित अन्य कलाकारों की भी दर्शकों ने काफी सराहना की। सुप्रसिद्ध स्टैंड अप कॉमेडियन सह गायक, सब्बीर खान एवं शुभोश्री बनर्जी को डीएम आनंद शर्मा के द्वारा पाग-दोपट्टा एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। अपर समाहर्ता संतोष कुमार के द्वारा इंडियन आइडल फेम, कपिल थापा तथा सौम्या मिश्रा को पाग-दोपट्टा एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं निधि राज को वरीय उप समाहर्ता ज्योत्सना एवं रंजना सिंह को अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा तथा साक्षी मिश्रा को जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार के द्वारा पाग-दोपट्टा एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। डीएम ने जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव के शानदार आयोजन की सफलता पर सभी अधिकारियों, कर्मियों के परिश्रम की सराहना की। इस अवसर पर मेयर अरुण राय, उपमेयर अमानुउल्लाह खान, अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, एसडीएम चंदन कुमार झा, उपनिदेशक जनसंपर्क परिमल कुमार, वरीय उप समाहर्ता ज्योत्स्ना, बिरजू दास सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण तथा काफी संख्या में महिला-पुरूष उपस्थित थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें