Madhubani News: कोलकाता के कलाकार करेंगे गिलेशन दुर्गा मंदिर की सजावट

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

Madhubani News: मधुबनी में श्रीश्री 108 महाशक्ति नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस बार भव्य श्रृंगार देखने को मिलेगा। सजावट पर करीब पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और दिल्ली से फूल मंगाए जाएंगे। घी से बने दो क्विंटल लड्डू का भोग भी लगेगा, साथ ही लाइटिंग की विशेष योजना बनाई गई है।

कोलकाता के कलाकार करेंगे गिलेशन दुर्गा मंदिर की सजावट
कोलकाता के कलाकार करेंगे गिलेशन दुर्गा मंदिर की सजावट

Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। श्रीश्री 108 महाशक्ति नव दुर्गा पूजा समिति गांधी बाजार गिलेशन दुर्गा मंदिर में इस बार भव्य श्रृंगार देखने को मिलेगा। यहां की सजावट पर करीब पांच लाख रुपये खर्च किये जायेंगे। कोलकाता के कलाकार गिलेशन दुर्गा मंदिर का फूलों से भव्य सजावट करेंगे। दिल्ली से विभिन्न प्रकार के फूल मंगाये जायेंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। दुर्गा जी की प्रतिमा का निर्माण प्रगति पर है। उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के सबसे बड़े मंडी में वैसे तो पूजा पंडाल नहीं बनता है। लेकिन यहां की पूजा भव्य होती है। दुर्गा पूजा के दौरान मंदिर के समीप वाले सभी दुकानदार अपनी दुकान खाली कर देते हैं। यहां का सजावट हर साल चर्चित रहता है। मंदिर का भव्य श्रृंगार देखते ही बनता है। इसबार भी सैकड़ों क्विंटल फूल से मंदिर की सजावट होगी。

भोग की विशेष तैयारी

दो क्विंटल से अधिक घी के लड्डु का लगेगा भोग: श्रीश्री 108 महाशक्ति नव दुर्गा पूजा समिति गिलेशन में नवरात्र में भगवती का भोग भी चर्चा में रहता है। इस बार यहां घी से बने दो क्विंटल से अधिक लड्डू भगवती को भोग लगेगा। वहीं नवरात्र के सभी दिन अलग अलग प्रकार का भोग माता को लगाया जाएगा। महाप्रसाद का वितरण घी के लड्डु से किया जाता है। मंदिर में इस बार लाइटिंग की विशेष व्यवस्था होगी। पूजा कमेटी के सचिव अमरेन्द्र कुमार मंडल ने बताया कि पूरे मंदिर को रंग बिरंगे बल्वो से सजाया जाएगा। लाइट एवं साउंड की अच्छी व्यवस्था रहेगी। पूरी रात मंदिर जगमग करेगा। सड़कों पर भी लाइट की व्यवस्था की जाएगी।

प्रमुख प्रश्न

✦इस बार दुर्गा पूजा के लिए सजावट पर कितना खर्च किया जाएगा?−
सजावट पर करीब पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमधुबनीMadhubani News: कोलकाता के कलाकार करेंगे गिलेशन दुर्गा मंदिर की सजावट