एसडीएम ने की बिस्फी में लोक कल्याणकारी योजनाओं की जांच
बिस्फी में अनुमंडल पदाधिकारी सारंग पाणि पांडेय ने सरकारी योजनाओं की जांच की। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों और ओपीडी का निरीक्षण किया। 31 दिसंबर तक सभी लंबित मामलों को पूरा करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान 80 रोगियों का रजिस्ट्रेशन और दवा वितरण की जानकारी मिली।

बिस्फी,निज प्रतिनिधि। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं /कार्यक्रमों की जांच के लिए बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी सारंग पाणि पांडेय बिस्फी पहुंचे।एसडीओ ने आरटीपीएस कांउटर, अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। ओपीडी में रजिस्ट्रेशन काउंटर,दवा वितरण काउंटर,एक्सरे,एनसीडी कक्ष,चिकित्सक कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने दवा वितरण की जानकारी ली। एसडीओ ने समीक्षा के बाद बताया कि जो भी पेडिंग मामले है उसको 31 दिसम्बर तक हर हाल में पूरा करने को कहा गया है। ओपीडी के निरीक्षण के दौरान 80 रोगियों का रजिस्ट्रेशन पाया गया।पेशेन्ट के बीच दवा भी वितरण करते पाया गया। इस मौके पर बीडीओ बसंत कुमार सिंह,सीओ संतोष कुमार सिंह,सीएचसी प्रभारी डा वा सित,सीआई विजय कुमार आदि कर्मी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


