ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल

डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल

सूबे में डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। आंकड़े का खेल किया जा रहा है। ये बातें कांग्रेस पार्टी के विधायक सह मधुबनी के प्रभारी पूनम पासवान ने डिजिटल सदस्यता अभियान के समीक्षा के बाद प्रेस को...



डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 14 Aug 2020 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

सूबे में डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। आंकड़े का खेल किया जा रहा है। ये बातें कांग्रेस पार्टी के विधायक सह मधुबनी के प्रभारी पूनम पासवान ने डिजिटल सदस्यता अभियान के समीक्षा के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कहीं।उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार की जो स्थिति है उसका जवाबदेह बिहार सरकार और केंद्र सरकार है। बेरोजगारी चरम सीमा पार कर चुकी है। केंद्र सरकार यह दावा कि प्रति वर्ष 200 करोड़ जनता को रोजगार देंगे यह केवल विज्ञापन और चुनावी रैलियों का भाषण तक ही सिमटा रहा। जिस तरह कोरोना जांच कराई जा रही है, अगर यहीं जांच पूर्व में कराई गई होती तो कोरोना महामारी की स्थिति इस कदर नहीं बढ़ती। कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ पूरे बिहार में महागठबंधन में चुनाव लड़ेगी लेकिन अभी तय नहीं हुआ है कि कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आलाकमान जो निर्णय लेगी उसी हिसाब से उम्मीदवार मैदान में उतारा जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा, संजय कुमार झा, कृष्णकांत झा आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें