Madhubani News: शिविर आयोजित कर भूमिहीनों को दिया पर्चा
हिन्दुस्तान, मधुबनी
Madhubani News: शुक्रवार को लौकही के टीपीसी भवन में 100 भूमिहीनों को पर्चा दिया गया। सांसद रामप्रीत मंडल और विधायक सतीश कुमार ने सरकार की गरीबों के प्रति सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता पर बल दिया। इस मौके पर अन्य स्थानीय नेता भी उपस्थित थे।

Madhubani News: लौकही,। शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में शिविर आयोजित की गई। इसमें में 100 भूमिहीनों को पर्चा दिया गया। मौके पर झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि सरकार की गरीबों के प्रति साकारात्मक सोंच है। लौकहा के विधायक सतीश कुमार साह ने कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए संवेदनशील है। मौके पर जिला पार्षद बिनोद कुमार साह, प्रखंड प्रमुख देवनारायण सिंह,बीडीओ अमित कुमार,सीओ अमर कुमार चौधरी,पूर्व प्रमुख वरुण कुमार बिहारी मौजूद रहे।


