शादी-विवाह कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी, लोगों में आक्रोश
मिथिलांचल में शादी का सीजन शुरू होते ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। एसडीएम के आदेश के बावजूद गैस एजेंसियां पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रही हैं। शादी और भोज कार्यक्रमों में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आयोजकों को आर्थिक और सामाजिक नुकसान हो रहा है।

कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। मिथिलांचल में लग्न का सीजन शुरू हो चुका है। शादी विवाह की सभी व्यवस्थाएं तो पूरी हो रही है मगर पैसे खर्च करने के बाद भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शादी- विवाह, श्राद्धकर्म और अन्य भोज कार्यक्रमों के लिए आवश्यक गैस की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से लोग खासे चिंतित हैं। हालात यह हैं कि एसडीएम के आदेश के बावजूद गैस एजेंसियां निर्धारित संख्या में सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए न तो ऑनलाइन व्यवस्था सुचारू है और न ही ऑफलाइन आवेदन पर संतोषजनक कार्रवाई हो रही है।
सिलेंडर की कमी के कारण कई आयोजनों में अंतिम समय में अफरा-तफरी की स्थिति बन रही है। एक मामले में तो लकड़ी की व्यवस्था कर रात दो बजे तक भोजन तैयार करना पड़ा, जिससे कई मेहमान बिना भोजन किए ही लौट गए। इससे आयोजकों को आर्थिक और सामाजिक दोनों तरह का नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसडीएम के यहां प्रतीक दिन दो दर्जन से अधिक आवेदन लोग दे रहे हैं।उपभोक्ताओं ने बताया शादी की पूरी व्यवस्था पर भारी पड़ रही सिलेंडर की व्यवस्था करनाझंझारपुर पुरानी बाजार के राजू शाह ने की पुत्री की शादी 30 अप्रैल को है। उन्होंने समय रहते ऑनलाइन बुकिंग की, लेकिन एजेंसी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। फिर एसडीएम के यहां आवेदन देकर इंतजार कर रहे हैं।बेलारही वार्ड 12 के आनंद दास ने माता का श्राद्ध भोज के लिए एसडीएम को आवेदन दिया गया। एसडीएम द्वारा 10 कमर्शियल सिलेंडर देने का आदेश जारी हुआ,लेकिन एजेंसी ने मात्र दो सिलेंडर ही उपलब्ध कराए और अधिक देने से इंकार कर दिया।पुरानी बाजार के वार्ड 4 निवासी संतोष पांडे के लड़के की शादी 23 अप्रैल को है। महोदरी गैस एजेंसी से कमर्शियल सिलेंडर लेने के लिए अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को आवेदन लेकर पहुंचे हुए दिखे। कहा देखिए क्या होता है आदेश के बाद भी एजेंसी वाले सिलेंडर देते हैं या नहीं। अंधराठाढी के सनपताही गांव निवासी चंद्र मोहन महतो के बेटी की शादी 2 मई को है। उन्होंने कहा सभी प्रयास कर लिए। हलवाई लकड़ी से खाना बनाने को तैयार नहीं है और अनुमंडल पदाधिकारी कुछ जुगाड़ करें तो बेटी की शादी हो पाए। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के हरडी निवासी बैजनाथ ठाकुर के भतीजी की शादी भी 30 अप्रैल को ही है। बताया कि चिंता इस बात की है कि सभी समान और पैसा खर्च कहीं भोजन बनाने के साधन के बिना बेकार न हो जाए। वहीं महोदरी गैस ईंधन के प्रोपराइटर का कहना है की कमर्शियल सिलेंडर के प्रशासन द्वारा दिए गए डिमांड की सूची कंपनी को भेज दी जाती है। जितना सिलेंडर आता है उसी में बांट दिया जा रहा है।बयान:एसडीएम कुमार गौरव ने बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के डिमांड की सूची जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भेजी जाती है। एजेंसी को भी कॉपी दी जाती है। कंपनी की ओर से जरूरत के अनुसार पांच सिलेंडर तक देने की बात कही जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर इससे भी कम आपूर्ति हो रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


