Madhubani News: डीजे-आर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंध व सीसीटीवी लगाने का निर्देश
Madhubani News: खजौली में गणेश पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने पूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। डीजे और आर्केस्ट्रा की अनुमति नहीं होगी। पूजा समितियों को वॉलंटियर्स तैनात करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की बात भी कही गई।

Madhubani News: खजौली, निज प्रतिनिधि। थाना परिसर में शुक्रवार को गणेश पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष सपन कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर जनप्रतिनिधियों और पूजा समितियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष सपन कुमार ने कहा कि गणेश पूजा के दौरान किसी भी पूजा पंडाल में डीजे एवं आर्केस्ट्रा कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी। पूजा समितियों को पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर तैनात करने तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखने की बात कही। बीडीओ चंदन कुमार ने गणेश पूजा समिति खजौली के अध्यक्ष अमित कुमार को पूजा स्थल के आसपास चौक-चौराहों सहित प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि मेला परिसर में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।सीओ सिमरन आजाद ने पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। जिप सदस्य दीपक कुमार सिंह ने भी पूजा के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।बैठक में पूजा समिति अध्यक्ष अमित कुमार, कुसमार गणेश पूजा समिति अध्यक्ष धनेश्वर ठाकुर, कन्हौली मुखिया अर्जुन सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, अशोक कुमार सिंह, मुरारी चौधरी, पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद सिंह, सांसद प्रतिनिधि शत्रुघ्न राउत, जदयू प्रखंड अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद सिंह, राम नरेश यादव, उमेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया मो. कादिर, रामनाथ पासवान, झोली साफी, विनोद पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


