फूले भंडारी लगातार दूसरी बार जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचित
झंझारपुर में जनता दल (यू) के मधुबनी जिला अध्यक्ष फूले भंडारी को दूसरी बार निर्वाचित किया गया है। उनका निर्वाचन प्रखंड अध्यक्षों की मौजूदगी में किया गया। बिहार जदयू के सांगठनिक निर्वाचन 2026 के तहत 27 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई है। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

झंझारपुर, निज प्रतिनिधि । जनता दल (यू) के मधुबनी जिला अध्यक्ष पद पर फूले भंडारी उर्फ श्रीनारायण भंडारी को लगातार दूसरी बार निर्वाचित घोषित किया गया है। उनके निर्वाचन की प्रक्रिया मधुबनी मुख्यालय में सभी प्रखंड अध्यक्षों की मौजूदगी में पूरी की गई थी, जिसकी सूचना राज्य स्तर पर भेज दी गई थी। बिहार प्रदेश जदयू के सांगठनिक निर्वाचन 2026 के तहत कैंप कार्यालय से 27 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई है। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार के हस्ताक्षर से जारी सूची में मधुबनी जिले के लिए फूले भंडारी को जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित करते हुए पत्र जारी किया गया है।
इसके अलावा 26 अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई है, जबकि कुछ जिलों की सूची शीघ्र जारी की जाएगी।फूले भंडारी के लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कई प्रखंड अध्यक्षों सहित पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रखंड अध्यक्षों को बधाई दी है।बताया गया कि जिलाध्यक्ष का चयन संगठनात्मक कार्यों, जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय तथा पिछले वर्षों में किए गए सांगठनिक विस्तार के आधार पर किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


