Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsFree Medical Camp Organized by Rotary Club in Madhubani to Address Health Challenges
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

संक्षेप:

मधुबनी में रोटरी सामाजिक संस्थान द्वारा रविवार को मंगरौनी उत्तरी पंचायत में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 260 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। बीपी, शुगर, आंखों की जांच और नि:शुल्क दवाइयों की व्यवस्था की गई। रोटरी क्लब के सदस्यों और डॉक्टरों ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Dec 08, 2025 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी, एक संवाददाता। बदलते मौसम और स्वास्थ्य संबंधी बढ़ती चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए रोटरी सामाजिक संस्थान द्वारा रविवार को मंगरौनी उत्तरी पंचायत में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों, महिलाओं और वृद्ध जनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई थीं। इस चिकित्सा शिविर में 260 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। मरीजों के लिए बीपी, शुगर, आंखों की जांच तथा आवश्यक नि:शुल्क दवाइयों की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब मधुबनी मिलेनियम के सदस्य एवं चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवसर पर रोटेरियन डॉक्टर के.के. दास, डॉ. महेश कुमार, डॉ. माला कुमारी, डॉ. कौशल कुमार भारती, डॉ. माला कुमारी, विवेक महासेठ, अमित कुमार महासेठ, अजयधारी सिंह, मनमीत सिंह, सीमा पाण्डेय, एस.एन. लाल और निशा कुमार सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। शिविर का आयोजन पूर्व मुखिया लक्ष्मण राउत के आवासीय परिसर में किया गया। कार्यक्रम के संचालन में गौतम कुमार, गोपी कृष्णा, कृष्णदेव प्रसाद, तेजप्रताप और गौरव की भूमिका भी सराहनीय रही। ग्रामीणों ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे शिविर से गांव स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ती है और लोगों को समय पर उपचार मिल पाता है। रोटरी सामाजिक संस्थान की ओर से आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को जारी रखने का आश्वासन दिया गया।