Madhubani News: सेवामुक्त अस्पताल प्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
हिन्दुस्तान, मधुबनी
Madhubani News: मधेपुर के पीएचसी सह रेफरल अस्पताल के पूर्व प्रबंधन चिरंजीव कुमार चिराग के खिलाफ फर्जी एमबीए प्रमाण पत्र के कारण एफआईआर दर्ज की गई। लगभग डेढ़ वर्ष तक नौकरी करने के बाद, 4 लाख, 67 हजार, 112 रुपये की वसूली के लिए कार्रवाई शुरू की गई है।

Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर पीएचसी सह रेफरल अस्पताल के सेवामुक्त अस्पताल प्रबंधक चिरंजीव कुमार चिराग को कथित तौर पर फर्जी एमबीए प्रमाण पत्र के आधार पर करीब डेढ़ वर्ष तक नौकरी करना महंगा पड़ा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर के रंजन ने सेवामुक्त अस्पताल प्रबंधक के विरूद्ध मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिकी के द्वारा संविदामुक्त हेल्थ मैनेजर द्वारा करीब डेढ़ वर्ष की कार्य अवधि के दौरान ली गई मानदेय भुगतान की राशि 4 लाख, 67 हजार, 112 रुपये वसूली की कार्रवाई शुरू की गई है। एफआईआर कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार, विकास आयुक्त सह शासी निकाय तथा सिविल सर्जन मधुबनी के आदेश से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मधेपुर डॉ आर के रंजन ने दर्ज कराई है।


