ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीचार लाख 75 हजार परिवारों को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज : मंत्री

चार लाख 75 हजार परिवारों को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज : मंत्री

मधुबनी जिला के 4 लाख 75 हजार परिवारों का मुफ्त में इलाज व दवाएं दी जाएंगी। पूरे देश में एक करोड़ 8 लाख परिवारों का इस योजना के लिए सूचीबद्ध की गई है। जिसकी सूची जिले के सभी सीएस को उपलब्ध करा दी गई...

चार लाख 75 हजार परिवारों को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज : मंत्री
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीThu, 11 Oct 2018 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

मधुबनी जिला के 4 लाख 75 हजार परिवारों का मुफ्त में इलाज व दवाएं दी जाएंगी। पूरे देश में एक करोड़ 8 लाख परिवारों का इस योजना के लिए सूचीबद्ध की गई है। जिसकी सूची जिले के सभी सीएस को उपलब्ध करा दी गई है। बेनीपट्टी के शिवनगर में भुवनेश्वरी गयादत्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उदघाटन करने के बाद गुरुवार को उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए सूबे के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने कही।

उन्होंने कहा कि सुदूर देहात में रहे भुवनेश्वरी गयादत्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र बन गया है। अनुमंडल का यह पहला केंद्र है। इसके विकास के लिए 18 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। यहाँ अब वे सारी सुविधाएं प्राप्त होगी जो पीएचसी में मिलता है। इतना ही नही अब यहाँ निरोग रहने के लिए अन्य प्रशिक्षण कार्य भी चलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मिलनेवाली 5 लाख तक का मुफ्त इलाज केवल सरकारी अस्पताल में ही नहीं बल्कि निजी क्लीनिकों में भी मिलेगी। जो क्लीनिक आयुष्मान भारत योजना के तहत निबंधित होगा। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह किसी बीमा कंपनी से सम्बद्ध नहीं है। और इसका भुगतान मरीजों को नकदी के रूप में नही कर इलाज कर रहे अस्पतालों को दिया जाएगा। विस्तार से जानकारी देते हुए कहा की 5 लाख की राशि का इलाज प्रत्येक वर्ष मुफ्त में किया जाएगा। इसके लिए लाभुकों को कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबो के उत्थान के लिए कई योजनाओं के साथ-साथ विश्व मे देश का डंका बजाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेनीपट्टी के हर पंचायत में उच्च विद्यालय शीघ्र ही खोले जाएंगे। साथ ही एक महीना के अंदर अनुमंडल परिसर में 100 बेड का अस्पताल, बनकर तैयार एएनएम प्रशिक्षण स्कूल भवन, उपकारा भवन का उदघाटन शीघ्र किया जाएगा।

सरकारी कार्यक्रम रहने के कारण मौके पर मधुबनी के सीएस डॉ अमरनाथ झा, एसडीओ मुकेश रंजन, डीएसपी पुष्कर, सीओ पुरेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष हरेराम साह, डॉ शम्भुनाथ झा, डॉ निशांत आलोक, डॉ अजित कुमार पासवान, काशीनाथ झा मंगल, जीप सदस्य खुशबू कुमारी, रणधीर ठाकुर, मदन लाल कर्ण, बोए जी मिश्र, हरिकांत चौधरी, चंदन मिश्र, बागीशकान्त झा, राजू झा, झा प्रशांत, शैलेन्द्र झा, विमल कुमार झा, अमरेश वर्मा, विनोद शंकर झा,अमरनाथ प्रसाद, रौशन मिश्र , कन्हैया चौधरी, शंकर झा आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डीएसपी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें