बारात जा रहे दो बाइक की टक्कर में चार घायल, दो रेफर
बेनिपट्टी में पुपरी एस एच 52 मुख्य पथ पर उरेन के निकट दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में मुकेश, सोनू, राजू और पंकज शामिल हैं। घायलों को अनुमंडल अस्पताल भेजा गया, जहाँ मुकेश और सोनू की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है।

बेनीपट्टी। बेनीपट्टी - पुपरी एस एच 52 मुख्य पथ के उरेन के निकट दो बाइक की आमने - सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गया। घटना बुधवार की देर शाम की है। घायलों की पहचान जाले थाना के तारियानी गांव के मुकेश कुमार सिंह एवं सोनू कुमार तथा बिस्फी थाना के लोहरा सिबौल के राजू कुमार एवं पंकज कुमार के रूप में की गई है। घायलों ने बताया कि मुकेश एवं सोनू एक बाइक से बेनीपट्टी बारात आ रहा था वही दूसरे बाइक पर रहे राजू व पंकज बेनीपट्टी से अपने घर जा रहा था। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने चारों घायलों को अनुमंडल अस्पताल भेजा जहां मुकेश एवं सोनू की हालत नाजुक देखते हुए सदर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों बाइक जब्त कर आगे की कार्यवाई में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


