बेनीपट्टी में मारपीट व घायल करने एवं नगदी सहित सामान लूट ले जाने की अलग-अलग चार मामले दर्ज

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मारपीट और लूट के चार मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में गांव के निवासी शामिल हैं, जिन्होंने एक-दूसरे पर हमले और सामान लूटने का आरोप लगाया है।

बेनीपट्टी में मारपीट व घायल करने एवं नगदी सहित सामान लूट ले जाने की अलग-अलग चार मामले दर्ज

बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मारपीट व घायल करने, घर से नगदी सहित सामान लूट ले जाने से संबन्धित अलग-अलग चार मामले दर्ज किये गये हैं। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। रानीपुर गांव के अताउल्लाह ने अपने गांव के ही रहमतुल्लाह सहित छह लोगों के खिलाफ आपसी रंजीश को लेकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पाली गांव के महेंद्र मिश्र ने राजेश मिश्र,रोशन मिश्र के खिलाफ गाली-गलौज करने, मारपीट करने एवं घर में घुसकर गोदरेज में रहे 50 हजार नगद वे सोने की आभूषण ले जाने का अरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

करहरा गांव के लाडली खातून ने गांव के ही मो.समशेर सहित आठ लोगों के खिलाफ मारपीट कर जानलेवा हमला करने, बीच बचाव करने आये उनकी बेटी नसीमा खातून को घायल करने एवं 30 हजार रूपये सहित अन्य सामान लूट ले जाने का अरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं इसी गांव के मो.साबिर ने मों गुलजार सहित छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, घर में रहे 25 हजार रूपये ले जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।