पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक सियाराम यादव

Apr 06, 2026 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

पूर्व विधायक सियाराम यादव का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी अंतिम विदाई सम्मान के साथ की गई, जिसमें पुलिस ने शोक सलामी दी। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला बार एसोसिएशन ने किया, जिसमें कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया और उनके योगदान पर चर्चा की। वकीलों में गहरा शोक है।

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक सियाराम यादव

मधुबनी। पंडौल विधानसभा के पूर्व विधायक जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी सियाराम यादव सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई हुई। पंडौल थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने नम आंखों से अंतिम संस्कार के समय फायरिंग कर शोक सलामी दी। शवयात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार बार काउंसिल के उपाध्यक्ष दीनानाथ यादव, पूर्व विधायक भारत भूषण मंडल, पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, मुखिया महासंघ के अध्यक्ष रामकुमार यादव, डा. विमलेश कुमार, प्रो. मुनेश्वर यादव, वीर बहादुर राय, राजेन्द्र यादव, रामसुदिष्ट यादव, अवधेश सिंह,अजीत सिन्हा, अभिषेक कुमार, प्रहलाद पूर्वे सहित विभिन्न दलों एवं संगठनों के सैकड़ों लोग शामिल थे।

जिला बार एसोसिएशन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजनअधिवक्ता व पूर्व विधायक सियाराम यादव 90 वर्ष के निधन से वकीलों में मातमी सन्नाटा छा गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वासुदेव झा एवं महासचिव शिवनाथ चौधरी की अगुवाई में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिदेव सिंह, जीपी सरोजानंद झा,कालिकांत सिंह, ललित नारायण यादव, प्रबोध झा, उमेश सिंह, नरेश कुमार भारती, संतोष झा, अवधेश सिंह आदि ने सियाराम यादव के वकालत खाना से विधानमंडल तक की सफर पर विस्तार से चर्चा की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।