Madhubani News: नव नियुक्त अध्यक्ष ने पदभार किया ग्रहण

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

Madhubani News: लखनौर प्रखंड के दीप पश्चिमी विद्यालय में नव गठित विद्यालय प्रबंध समिति की पहली बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद ने पदभार ग्रहण किया। शिक्षकों के साथ पठन-पाठन, भवन और अन्य सुविधाओं पर चर्चा की गई। अंत में प्रधानाध्यापक को उनके कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया।

Madhubani News: नव नियुक्त अध्यक्ष ने पदभार किया ग्रहण

Madhubani News: लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीप पश्चिमी में मंगलवार को नव गठित विद्यालय प्रबंध समिति की पहली बैठक आयोजित की गई।इसमें समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। बैठक में प्रबंध समिति के सदस्य मोहन झा, बेचन ठाकुर, प्रीती देवी सहित विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे। नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों का विद्यालय के शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर एवं पाग-दोपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के एच एम अनिल कुमार मिश्रा ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी समिति के समक्ष रखी। इसके पश्चात अध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और शिक्षकों से पठन-पाठन की स्थिति को लेकर फीडबैक लिया।

विद्यालय में पठन-पाठन, भवन, शौचालय, पेयजल और खेलकूद जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष चर्चा की गई और इनके सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष द्वारा प्रधानाध्यापक अनिल कुमार मिश्रा को एक वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने पर पाग-दोपट्टा से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ने उनके बेहतर कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन भी किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani News: नव नियुक्त अध्यक्ष ने पदभार किया ग्रहण