ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीबाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली राहत, आक्रोश

बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली राहत, आक्रोश

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी मधुबनी जिला का क्षेत्रीय स्तरीय पार्टी की बैठक माकपा कार्यालय में बुधवार को उमेश राय की अध्यक्षता में हुई। राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि भाजपा की सरकार...

बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली राहत, आक्रोश
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 16 Aug 2019 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी मधुबनी जिला का क्षेत्रीय स्तरीय पार्टी की बैठक माकपा कार्यालय में बुधवार को उमेश राय की अध्यक्षता में हुई। राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि भाजपा की सरकार दोबारा सत्ता में आने के बाद और भी आक्रामक तरीके से जन विरोधी काम कर रही है। मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ गई है जबकि प्रदेश की नीतीश कुमार की सरकार बाढ़ पीड़ितों को छ: हजार रुपये देने की बात झूठा साबित हो रहा है । अभी तक मात्र 10 प्रतिशत लोगों के खाते में ही रुपया आया है। लाखों गरीबों के पास अभी तक राशन कार्ड उपलब्ध नहीं किया गया है। बैठक में अगस्त के अंत तक प्रखंड एवं अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन करने का प्रस्ताव लाया गया। सचिव मंडल सदस्य रामपरी, भूपेंद्र यादव, राम नरेश यादव, राम नारायण यादव, विवेक कुमार, बबीता राय, उमेश घोष, रामकृष्ण यादव, रामचंद्र यादव, मो हारुन, उदित राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें