
घर से तो पानी निकल गया है, पर बाहर निकलना मुश्किल बना है
बेनीपट्टी में अधवारा समूह के धौंस नदी का पानी तेजी से उतर रहा है, लेकिन बररी पंचायत के कई घरों में दो से ढाई फीट पानी है। लोग चार दिनों से घरों में कैद हैं और पशु चारा की कमी से परेशान हैं। प्रशासन ने...
बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। अधवारा समूह के धौंस नदी का पानी तेजी से उतर रहा है। बररी पंचायत के धनुषी एवं नवगाछी में घरों से पानी निकलने के बावजूद लोग पिछले चार दिनों से घरों में कैद हैं। सबसे बड़ी परेशानी पशु चारा की है। बररी पंचायत के धनुषी एव नवगाछी में बुधवार को भी कई घरों के आगे में दो से ढाई फीट पानी लगा है। घर से निकलना मुश्किल है। घर की महिलाएं कपड़ा से परद कर शौच निपटाने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से ऐसे निचले तबके में रहे परिवार जिनके घर से बाहर निकलना मुश्किल है उन्हें सुधी लेने तक नहीं पहुंची है।

अंचल के द्वारा कैंप लगाकर पीड़ितों के बीच पॉलीथिन दो दिया गया पर उनके भोजन एवं पशु चारा की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। नवगाछी के रीतू कुमार ने बताया कि सड़क पर पानी का बहाव रहने से बाजार जाना की प परेशानी है। बताया कि नवगाछी में करीब 70 परिवार दलित,महादलित के हैं। जिनमें से करीब एक दर्जन ऐसे परिवार हैं जिनके घर के आगे पानी लगे रहने से पशु चारा एवं अन्य समस्याएं बनी हुई है। सीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि पीड़ितों के बीच पॉलीथिन का वितरण किया गया है। पशु चारा की समस्या की जानकारी उन्हें नहीं थी। वे इस बात की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे रहे हैं ताकि इसका समाधान किया जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




