मिथिला के मखान की पहली खेप अमेरिका रवाना
मधुबनी से अमेरिका के वर्जीनिया के लिए जीआई प्रमाणित मिथिला मखान की पहली खेप भेजी गई। इस अवसर पर उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निर्यात से किसानों और निर्यातकों की आय में वृद्धि होगी और मखान की...

मधुबनी, एक संवाददाता अंतराष्ट्रीय बाजारों में मिथिला के जीआई प्रमाणित मिथिला मखान की पहली खेप शनिवार को बिहार से वर्जीनिया, अमेरिका के लिए भेजा गया। इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक रमेश कुमार शर्मा तथा वर्षा कुमारी, उद्योग विभाग के आनंद प्रकाश, फील्ड ऑफिसर, एपी झा वाणिज्य एवम उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अन्य अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि निर्यात के माध्यम से किसानों और निर्यातकों की आय को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही साथ अंतराष्ट्रीय बाजारों में मखान की उपस्थिति मजबूत होगी और उसकी पहचान बनेगी। सिघाड़ा, चूरा, तीसी, श्रीअन्न, आम, सत्तू, बेसन, दाल इत्यादि को भी मधुबनी व आसपास के क्षेत्र से पैकेजिंग कर निर्यात किया जाएगा। महाप्रबंधक रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि इससे मखान उत्पादकों को एक सुनहरा अवसर मिलेगा। इसके माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


