Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsFire in Madhpur Village Livestock and Property Worth 3 Lakhs Destroyed
नवादा में अगलगी में तीन मवेशी व दो बकरी की झुलसकर मौत

नवादा में अगलगी में तीन मवेशी व दो बकरी की झुलसकर मौत

संक्षेप: मधेपुर के नवादा गांव के वार्ड तीन में आग लगने से दो व्यक्तियों का एस्बेस्टस मवेशी घर और करीब तीन लाख की संपत्ति जल गई। आग में तीन मवेशियों और दो बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक गाय और दो बकरियाँ घायल...

Fri, 29 Aug 2025 11:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधेपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के नवादा गांव के वार्ड तीन में लगी आग में दो व्यक्तियों का एस्बेस्टस का मवेशी घर सहित करीब तीन लाख की संपत्ति जल गई। आग में तीन मवेशी तथा दो बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। वहीं एक गाय व दो बकरी झुलसकर जख्मी है। जबकि एस्बेस्टस के मवेशी घर में रखा हुआ एक बाइक भी जलकर बर्बाद हो गया। इस आग में मवेशी घर, बाइक व मवेशी की हुई मौत मिलाकर करीब तीन लाख की क्षति पीड़ित परिवार को होने का अनुमान है। आग मवेशी घर में जल रहे अलाव से लगने की बात कही जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आग में उपेंद्र महतो का एक मवेशी व दो बकरी झुलसकर मर गई। वहीं उनका एक गाय व दो बकरी झुलसने से जख्मी है। जबकि आग में किसुनदेव महतो का एक गाय एवं एक बाछी की झुलसने से मौत हो गई। जबकि उनका मवेशी घर में रखा एक बाइक भी जलकर बर्बाद हो गया। वहीं आग लगने के बाद बिजली का तार टूटकर गिरने से किसुनदेव महतो की पत्नी चंदा देवी को मामूली बिजली का झटका लगा। जिसे परिजनों ने मधेपुर अस्पताल में भर्ती कराया। पीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार ने उनका इलाज किया। पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि मरे मवेशियों का पोस्टमार्टम किया गया है। जबकि झुलसे मवेशियों का इलाज की गई है। कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि सह वरीय कांग्रेस नेता ज्योति झा नवादा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों की सुधि ली। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया। मधेपुर के सीओ नितीश कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी का जांच प्रतिवेदन मिल गया है। सरकारी प्रावधान के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है ।