आग से तीन घर जले,सात बकरियां झुलसीं
बिस्फी के छोटी मढिया गांव में तीन घरों में आग लगने से करीब दो लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अकबरी खातून को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, उसकी सात बकरियां जल गईं और घर का सारा सामान नष्ट हो गया। आग लगने...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीMon, 30 Dec 2024 10:56 PM

बिस्फी। खैरी बांका उत्तर पंचायत के छोटी मढिया गांव में अकबरी खातून, हजारा खातून, कसीरा खातून के घर में आग लग गयी। अग्निकांड में करीब दो लाख की संपत्ति नुकसान होने की बात पीड़ित परिवारों ने बतायी है। तीनों घर में लगी आग से सबसे ज्यादा नुकसान अकबरी खातून को हुआ है। उसकी सात बकरियां आग से झुलस गयी। घर में रखा अनाज,कपड़ा,फर्नीचर समेत सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। नूरचक पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मो नियाज ने बताया कि आग लगने की सूचना सीओ बिस्फी तथा बिस्फी थाना को दे दी गयी है। आग लगने का कारण चूल्हे की राख से निकली चिंगारी बतायी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।