बीएम कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं निवेश जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

मधुबनी के भारती मण्डन कॉलेज रहिका में वित्तीय साक्षरता और निवेश जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ आरती प्रसाद की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम में आईआईएम बोधगया के सॉविक पटेल ने छात्रों को वित्तीय साक्षरता और सही आर्थिक निर्णय लेने की जानकारी दी। छात्रों ने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों ने सरल उत्तर दिए।

बीएम कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं निवेश जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मधुबनी, एक संवाददाता। भारती मण्डन कॉलेज रहिका में वित्तीय साक्षरता एवं निवेश जागरूकता विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ आरती प्रसाद ने की। कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में आईक्यूएसी समन्वयक एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. कुमार बैभव तथा बर्सर एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विनय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर भारतीय प्रबंध संस्थान, बोधगया से आए सॉविक पटेल ने वित्तीय साक्षरता, निवेश के मूल सिद्धांत, म्यूचुअल फंड तथा सही आर्थिक निर्णय लेने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न भी रखे, जिनका समाधान विशेषज्ञ द्वारा सरल एवं व्यावहारिक तरीके से किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के कई प्राध्यापकगण भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. संतोष कुमार,डॉ.सुषमा कुमारी,डॉ. अदिति भारती,डॉ.रितु सिन्हा,डॉ.रेनु कुमारी एवं डॉ. रावत कुमार शामिल थे। अंत में कॉलेज की प्रधानाचार्या ने इस प्रकार के उपयोगी कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभी संबंधित व्यक्तियों कोर्स आभार व्यक्त किया तथा छात्रों से प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।