
उर्वरक निगरानी टीम ने दुकानों का किया निरीक्षण
बेनीपट्टी में उर्वरक टास्क फोर्स ने एक दर्जन से अधिक खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने किसानों से बातचीत कर दुकानों पर खाद-बीज की उपलब्धता और कीमतों की जानकारी ली। सभी दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद था और किसानों से शिकायत नहीं मिली। दुकानदारों को पंजी अपडेट रखने और निर्धारित दर पर सामान देने का निर्देश दिया गया।
बेनीपट्टी। उर्वरक टास्क फोर्स के सदस्यों ने एक दर्जन से अधिक खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण कर किसानों से पूछताछ कर स्थिति का जायजा लिया। निगरानी टीम के अध्यक्ष प्रमुख प्रतिनिधि राजेश यादव, सचिव सह बीएओ नौशाद अहमद, बीडीओ महेश्वर पंडित, समन्वयक विरेंद्र कुमार झा सहित अन्य ने पोस्ट ऑपिस के निकट, न्यू मार्केट, बेहटा हाट, कालीस्थान, अम्बेडक चौक, बसैठ, विशनपुर चौक सहित करीब एक दर्जन उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दुकान पर यूरिया, डीएपी, गेहूं बीच आदि का स्टॉक पंजी एवं वितरण पंजी का अवलोकन किया। खाद खरीद रहे किसानों से दुकानदार द्वारा लिए जा रहे कीमत के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया।
सभी दुकानों पर प्रयाप्त मात्रा में खाद एवं बीच का स्टॉक रहने की बात बताया गया। बीडीओ ने सभी दुकानदारों से सूचना पट को अपडेट रखने को कहा। निर्धारित दर पर किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने एवं पंजी संधारण करने का निर्देश दिया। किसानों का आधार नम्बर एवं मोबाइल नम्बर निश्चित रूप से पंजी पर इंट्री करने को कहा ताकि जरूरत परने पर किसानों से बात की जा सके। बीडीओ ने बताया कि जांच के क्रम में किसी किसानों के द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। न ही खाद की संकट की बात सामने आयी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




