Madhubani News: बेकाबू ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत,मां जख्मी

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

Madhubani News: एक ट्रक ने एन एच 27 पर गाड़ा टोल के निकट बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 24 वर्षीय ओम प्रकाश मंडल की मौत हो गई और उसकी मां गीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। यह हादसा तब हुआ जब वह अपनी मां को कहीं ले जा रहा था। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Madhubani News: बेकाबू ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत,मां जख्मी

Madhubani News: लौकही,निसं। फुलपरास थाना क्षेत्र से एन एच 27 पर गाड़ा टोल के निकट शुक्रवार को एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में रुद्रपुर थाना के मदना गांव निवासी ओम प्रकाश मंडल (24 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी मां गीता देवी 46 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताया जाता है कि सौरभ अपनी बाइक से मां को कहीं ले जा रहा था,जब वह गाड़ा टोल के निकट पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार मां बेटे सड़क पर गिर पड़े।

जब तक लोग कुछ समझते तब तक बेटे ने दम तोड़ दिया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने जख्मी को उठाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद फुलपरास थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जख्मी को फुलपरास अनुमंडलीय अस्पताल ले गया, जहां से जख्मी गीता देवी को डीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की बावत फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। इस मामले में मृतक के परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमधुबनीMadhubani News: बेकाबू ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत,मां जख्मी