स्कॉर्पियो और सीआरपीएफ वैन की टक्कर में कातिब की मौत

Feb 27, 2026 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

गाड़ाटोल गांव के पास एनएच 27 पर शुक्रवार को स्कॉर्पियो और सीआरपीएफ की वैन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में वरिष्ठ कातिब चंदेश्वर साह की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। चंदेश्वर साह को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

स्कॉर्पियो और सीआरपीएफ वैन की टक्कर में कातिब की मौत

फुलपरास (मधुबनी), निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गाड़ाटोल गांव के समीप एनएच 27 पर शुक्रवार को स्कॉर्पियो और सीआरपीएफ की वैन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार अवर निबंधन कार्यालय फुलपरास के वरिष्ठ कातिब चंदेश्वर साह (65) की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र बैद्यनाथ साह सहित तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चंदेश्वर साह मूल रूप से नरहिया थाना क्षेत्र के झिटकी गांव के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को वे अपने पुत्र और अन्य करीबियों के साथ स्कॉर्पियो से इलाज कराने दरभंगा जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ाटोल के पास अचानक उनकी गाड़ी सीआरपीएफ की वैन से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। अस्पताल ले जाने के क्रम में तोड़ा दम घटना के बाद लोगों की मदद से घायलों को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। चंदेश्वर साह की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से अवर निबंधन कार्यालय और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। वहीं, सीआरपीएफ के वाहन को लिखित रिपोर्ट लेने के बाद आगे के गंतव्य के लिए रवाना होने दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।