ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीकिसानों को मिली वैज्ञानिक खेती की जानकारी

किसानों को मिली वैज्ञानिक खेती की जानकारी

कृषि विभाग मधवापुर के अधिकारी ने विशनपुर पैक्स गोदाम पर कैंप लगा कर किसानों के बीच अनुदानित दर पर खाद का वितरण...

किसानों को मिली वैज्ञानिक खेती की जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीWed, 01 Dec 2021 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

मधवापुर, निज संवाददाता

कृषि विभाग मधवापुर के अधिकारी ने विशनपुर पैक्स गोदाम पर कैंप लगा कर किसानों के बीच अनुदानित दर पर खाद का वितरण किया। इस मौके पर विशेषज्ञ ने किसानों को वैज्ञानिक खेती करने के टिप्स बताये। नेतृत्व प्रभारी बीएओ मुकेश मिश्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 60 किसानों के बीच 50 किलोग्राम के बोरे बांटे गये। प्रति बोरा 1220 रुपये की दर से किसानों ने उसकी कीमत का भुगतान किया। इस मौके पर प्रभारी बीएओ ने किसानों को आधुनिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर किसान सलाहकार साधना कुमारी, पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि रणधीर यादव, प्रगतिशील किसान वसंत कुमार और गुंजन कुमार मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें