मौसम में बदलाव से किसानों की बढ़ी चिंता,गेहूं की फसल को हो रहा नुकसान
मधुबनी में मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की कटाई के समय बारिश की आशंका से फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल के आसपास हल्की वर्षा की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। गेहूं कटनी के समय बारिश की आशंका से किसानों में चिंता है। कभी तेज हवा के साथ चिलचिलाती धूप तो कभी मौसम विभाग बारिश की आशंका जता रही है। इससे गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने जिले में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे आम,लीची,गेहूं,रबी फसलों को क्षति पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल के आसपास अधिकांश क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की या छिटपुट वर्षा की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
न्यूनतम तापमान 19 से 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 8 से 18 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 12 किमी. की रफ्तार से पछिया हवा चली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


