घर में सोए किसान की गला रेतकर हत्या

घर में सोए किसान की गला रेतकर हत्या

संक्षेप:

लौकही थाना क्षेत्र के करियौत में एक किसान धनेश्वर यादव की मंगलवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह खेत से लौटकर घर में सोए थे। उनकी पत्नी ने सुबह मवेशी निकालने पर हत्या का पता लगाया। पुलिस ने जांच...

Sep 03, 2025 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

लौकही (मधुबनी), निज संवाददाता। लौकही थाना क्षेत्र के करियौत में मंगलवार देर रात घर में सोए किसान धनेश्वर यादव (40 वर्ष) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे लौकही थानाध्यक्ष शनि कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार शाम खेत से काम कर लौटा था। भोजन के बाद अन्य दिनों की तरह मवेशी घर में सो गया। गांव में नाच-गाना का कार्यक्रम था। घर के कुछ लोग कार्यक्रम देखने गए थे। उसकी पत्नी लडूवती भी घर में सो रही थी। उसने पुलिस को बताया कि जब वह सुबह पांच बजे मवेशी को निकालने के लिए पहुंची और पति को जगाने की कोशिश की तो देखा कि गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके चीखने-चिल्लाने पर घर के अन्य सदस्य और आसपड़ोस के लोग पहुंचे। फुलपरास डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम व तकनीकी सेल की मदद से जांच की जा रही है। पुलिस हर बिन्दू पर गंभीरता से जांच कर रही है। अपराधी शीघ्र पकड़ा जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।