जनहित कार्य में पूर्व सैनिक संगठन ने निभाई महती भूमिका

Oct 29, 2025 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

समस्तीपुर के सेवानिवृत सूबेदार हरिनंदन राय जनहित कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने नगर निगम वार्ड 31 और 39 में जर्जर सड़क के निर्माण के लिए प्रशासन से मिलकर प्रयास किए। हाल ही में, उन्होंने नाला निर्माण के लिए शिकायत दर्ज कराई, जिससे जल्द ही कार्यवाही होने की संभावना है।

जनहित कार्य में पूर्व सैनिक संगठन ने निभाई महती भूमिका

समस्तीपुर। भारत सरकार से मान्यता प्राप्त अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला समिति के सचिव व समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 31 के राजस्व ग्राम धुरलख़ निवासी सेवानिवृत सूबेदार हरिनंदन राय जनहित कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नगर निगम समस्तीपुर के वार्ड 31, 39 में स्थित धुरलख मध्य विद्यालय से मोहनपुर एन एच में मिलने वाली सड़क वर्षों से जर्जर था और जिसकी सुधि लेनेवाला ना तो स्थानीय जनप्रतिनिधि था, ना ही सरकारी तंत्र। पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला इकाई के सचिव सूबेदार हरिनंदन राय ने इसकी सुधि ली। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, जिला प्रभारी मंत्री तथा जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में कई बार आसपड़ोस के व्यक्तियों के साथ तथा व्यक्तिगत तौर पर भी मिल कर जर्जर पथ को शीघ्र निर्माण कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।

सचिव के द्वारा धुरलख मध्य विद्यालय से मोहनपुर एन एच तक हाल ही में निर्मित सड़क के बगल में नाला निर्माण के लिए जिला पदाधिकारी सह द्वितीय अपीलीय पदाधिकारी के द्वारा इस माह निर्गत पत्र के आलोक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी समस्तीपुर के समक्ष परिवाद दायर किया गया है। जिसमें बहुत जल्द ही नाला निर्माण के लिए नगर निगम समस्तीपुर को निर्देश जारी कर कार्यवाई की जाएगी। बताएं, कि वार्ड 31 के हरिनंदन राय तथा वार्ड संख्या 39 के दो पूर्व सैनिक क्रमश: शंकर महतो व राकेश कुमार निवासी हैं। ये सैनिक संगठन के सक्रिय सदस्य हैं, और जनहित कार्य को सम्पन्न करने में इनकी महती भूमिका रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।