बौंसी में बिजली जांच टीम पर हुआ हमला, कर्मियों को बनाया बंधक
बाबूबरही के बौंसी गांव में बिजली विभाग की टीम पर हमला हुआ। 10 मार्च को बकाया वसूली और विद्युत चोरी के खिलाफ छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। टीम के सदस्यों के साथ गाली गलौज और धक्का मुक्की की गई, जिससे एक सदस्य घायल हो गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बाबूबरही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बौंसी गांव के वार्ड सात में बिजली बकाया वसूली और विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिजली जेई नंद किशोर कुमार ने बाबूबरही थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि 10 मार्च को सहायक विद्युत अभियंता संजीत कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम बकाया वसूली और जांच के लिए गांव पहुंची हुई थी। इसी दौरान फुलो देवी, कौशल पासवान, बब्लू पासवान, मिथिला देवी, अमित कुमार समेत 25-30 अज्ञात लोगों ने टीम को घेर लिया और गाली गलौज व धक्का मुक्की करने लगे।
आरोप यह भी है कि मो. साकिर का गला दबाने का प्रयास किया गया जिससे वे घायल हो गए। साथ ही महिला कर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई और टीम को कुछ देर तक बंधक बनाए रखा गया। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


