ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी तीन पंचायतों में निर्विरोध उपमुखिया का चुनाव

तीन पंचायतों में निर्विरोध उपमुखिया का चुनाव

राजनगर। प्रखंड के तीन ग्राम पंचायत व ग्राम कचहरी के नवनिर्वाचित कैबिनेट सदस्यों ने...



तीन पंचायतों में निर्विरोध उपमुखिया का चुनाव
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मधुबनीMon, 27 Dec 2021 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

राजनगर। प्रखंड के तीन ग्राम पंचायत व ग्राम कचहरी के नवनिर्वाचित कैबिनेट सदस्यों ने रविवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। आरओ सह बीडीओ निवेदिता के नेतृत्व में शपथ ग्रहण काराया गया। मौके पर बीडीओ ने सभी सदस्यों को शराब सेवन नहीं करने की भी शपथ दिलाई। उसके बाद उपमुखिया व उपसरपंच का चुनाव हुआ। जिसमें उपमुखिया पद पर भरिया विशनपुर से सिकंदर यादव, रघुनी देहट से कुदुश मिंया व मंगरौनी उत्तर से मदन मंडल निर्विरोध चुने गए। जबकि उपसरपंच पद पर भरिया विशनपुर से रामसुंदरी देवी व रघुनी देहट से मोद नारायण झा वोटिंग से व मंगरौनी उत्तर से अकतरी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जनप्रतिनिधियों ने लिया शपथ: हरलाखी। शपथ कार्यक्रम में ऑब्जर्वर के रूप में फुलपरास के डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद सिंह मौजूद थे। संचालन आरओ सह बीडीओ अरविन्द कुमार सिंह ने की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें