अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
बेनीपट्टी के कटैया गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग जगत यादव की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से हुई। वे रात में अंधरी गांव से घर लौट रहे थे। राहगीरों ने उन्हें घायल अवस्था में पाया और परिवार को सूचित किया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मदन कुमार झा बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के कटैया गांव के वार्ड 12 के 65 वर्षीय बुजुर्ग जगत यादव की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेज दिया है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि बुजुर्ग मंगलवार की रात करीब नौ बजे अंधरी गांव से पैदल अपने घर लौट रहे थे। रास्तें में किसी अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया। सड़क पर जख्मी हालत में बेहोश पड़े जगत यादव को देख राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन घायल को लेकर डीएमसीएच गये जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम में भेज दिया गया है तथा अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


