ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीमधुबनी से आठ बंदी भेजे गए भागलपुर

मधुबनी से आठ बंदी भेजे गए भागलपुर

मंडलकारा प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से जेल के आठ बंदियों को सेन्ट्रल जेल स्थानांतरण कर दिया है। चार बंदियों को शहीद जुब्बा सहनी केन्द्रीय कारा भागलपुर एवं चार बंदियों को विशेष केन्द्रीय कारा भागलपुर...

मधुबनी से आठ बंदी भेजे गए भागलपुर
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीSun, 20 Oct 2019 01:04 AM
ऐप पर पढ़ें

मंडलकारा प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से जेल के आठ बंदियों को सेन्ट्रल जेल स्थानांतरण कर दिया है। चार बंदियों को शहीद जुब्बा सहनी केन्द्रीय कारा भागलपुर एवं चार बंदियों को विशेष केन्द्रीय कारा भागलपुर भेजा गया है। मंडलकारा अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि कुख्यात भीम यादव, मो. आरिफ, अभिन्यु कुमार एवं रोहित यादव को शहीद जुब्बा सहनी केन्द्रीय कारा भागलपुर भेजा गया है।

जबकि बंदी विपिन कुमार ठाकुर, पप्पू साह, राहुल कुमार एवं दिनेश यादव को विशेष केन्द्रीय कारा भागलपुर भेजा गया है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक कारा एवं सुधार सेवाएं बिहार पटना के आदेश पर हुई है। इससे पूर्व जिलाधिकारी डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कारा महानिरीक्षक को पत्र लिखकर आठों बंदियों को मधुबनी से कहीं दूसरे जगह स्थानांतरण करने के लिये कहा था। जेल अधीक्षक के अनुसार इन बंदियों के बीच आपसी बर्चस्व को लेकर जेल में विधि व्यवस्था उत्पन्न हो गई थी। जनहित में इन बंदियों का स्थानांतरण जरुरी था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें