सतर्कता और प्रशिक्षण से कमतर होगा आपदा जोखिम घटाने की पहल

Jan 15, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मधुबनी में 15 से 28 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। प्रशासन ने जनता को भूकंप के समय क्या करें और क्या न करें, इस पर जागरूक करने का लक्ष्य रखा है। डीएम आनंद शर्मा ने जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो सभी अंचलों में लोगों को जानकारी देगा।

सतर्कता और प्रशिक्षण से कमतर होगा आपदा जोखिम घटाने की पहल

मधुबनी, निज संवाददाता। भूकंप से होने वाली संभावित क्षति को कम करने के उद्देश्य से जिले में 15 से 28 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि सही जानकारी प्रशिक्षण और सतर्कता से बड़ी आपदा को भी टाला जा सकता है। डीएम आनंद शर्मा ने लोगों से अपील की कि भूकंप के समय क्या करें और क्या न करें इसकी जानकारी हर नागरिक तक पहुंचे यही इस अभियान का लक्ष्य है। भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील जोन छह में स्थित है। इसी कारण प्रशासन ने भूकंप सुरक्षा को लेकर व्यापक और सुनियोजित जागरूकता अभियान की शुरुआत की है।

गुरुवार को पंडौल खेल मैदान से डीएम ने एलईडी युक्त भूकंप जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के सभी अंचलों में भ्रमण कर वीडियो और ऑडियो माध्यम से लोगों को भूकंप के दौरान सुरक्षित व्यवहार की जानकारी देगा। मौके पर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी व अन्य थे। तैयारी से जानमाल की होगी सुरक्षा प्रशासन का मानना है कि भूकंप एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है जिसकी पूर्व सूचना संभव नहीं होती लेकिन सही तैयारी से जानमाल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसी सोच के साथ भूकंप रोधी निर्माण सुरक्षित निकासी और त्वरित प्रतिक्रिया से जुड़ी जानकारियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान एसडीआरएफ और आपदा मित्र की टीमें विद्यालयों बाजारों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगी। इन कार्यक्रमों में मॉकड्रिल के माध्यम से यह बताया जाएगा कि भूकंप के झटके महसूस होने पर किस प्रकार शांत रहकर सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए। इसके साथ ही पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों अभियंताओं शिक्षकों राजमि्त्रिरयों भवन निर्माण से जुड़े विक्रेताओं और स्वयंसेवकों के लिए प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताओं के माध्यम से भूकंप सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा। आम लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए जीविका दीदियों आंगनबाड़ी सेविकाओं और शिक्षकों के माध्यम से पंपलेट वितरित किए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग्स और फ्लैक्स लगाए जाएंगे जबकि सोशल मीडिया और नुक्कड़ नाटक के जरिए भी लगातार प्रचार प्रसार किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव होते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;