डीएसपी ने ग्राहक बन तीन अवैध लॉटरी धंधेबाज को पकड़ा

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

जयनगर में डीएसपी सदानंद कुमार ने सिविल ड्रेस में नाटकीय तरीके से तीन अवैध लॉटरी कारोबारियों को पकड़ा। गुप्त सूचना पर चाय की दुकान पर पहुंचे, जहां लॉटरी बेचने वाले पहले से मौजूद थे। आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीएसपी ने लोगों को अवैध लॉटरी से सावधान रहने की सलाह दी।

डीएसपी ने ग्राहक बन तीन अवैध लॉटरी धंधेबाज को पकड़ा

जयनगर,एक संवाददाता। डीएसपी सदानंद कुमार ने बुधवार की सुबह स्टेशन रोड से सिविल ड्रेस में नाटकीय ढ़ग से तीन अवैध लॉटरी के कारोबारी को पकड़ा। जिसे थाना को सुपुर्द कर दिया। डीएसपी के इस नाटकीय अंदाज से थोड़ी देर के लिए लोग हतप्रभ हो गये। वे गुप्त सुचना पर चाय दुकान पर सादे वेश पहुंचे। जहां लॉटरी बेचने वाले पहले से ही बैठे थे। डीएसपी ने लॉटरी का ग्राहक बनकर तीन अवैध लॉटरी बेचने वालो को पकड़ा। डीएसपी ने बताया कि थौक लॉटरी के कारोबारी को चिन्हित किया जा रहा है। ताकि इस क्षेत्र में अवैध लॉटरी बिक्री पर लगाम लग सके।

उन्होंने सपना बेचने वालो से सावधान होने की नसीहत दिया। ताकि लोग अपने गाढ़ी कमाई के रूपये को बर्बाद होने से बच सके। थानाध्यक्ष अभित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अवैध लॉटरी के धंधेबाज वार्ड न. 5 निवासी राकेश कुमार राय,विजय कुमार राय,कन्हैया कुमार है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस अवैध लॉटरी बिक्रेताओं में कारवाई से हड़कम्प है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।