ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीमधुबनी में दो पक्षों में भिड़ंत रोड़ेबाजी में दर्जनों जख्मी

मधुबनी में दो पक्षों में भिड़ंत रोड़ेबाजी में दर्जनों जख्मी

कलुआही प्रखंड के बेलाही चौक पर दो पक्षों में मामूली विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दर्जनों लोग जख्मी हो गये। पुलिस दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल स्थिति...

मधुबनी में दो पक्षों में भिड़ंत रोड़ेबाजी में दर्जनों जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 09 Oct 2020 10:11 AM
ऐप पर पढ़ें

कलुआही प्रखंड के बेलाही चौक पर दो पक्षों में मामूली विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दर्जनों लोग जख्मी हो गये। पुलिस दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बेलाही चौक पर मंगलवार की शाम एक बाइक सवार ने गांव की लड़की को ठोकर मार दिया। इसी क्रम में एक पक्ष के लोगों पर बाइक सवार को भगाने का आरोप लगाया गया। रात में भी कुछ तनातनी हुई, पर मामला शांत हो गया। सुबह एक बार फिर इसी बात को लेकर एक पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे। यह मामूली विवाद धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों तरफ से रोड़ेबाजी शुरू हो गई। दोनों पक्षों से लोग बढ़ने लगे। करीब तीन घंटों तक मधुबनी कलुआही मुख्य सड़क बेलाही चौक के पास रणक्षेत्र बना रहा। हिंसक झड़प में दर्जनों लोग जख्मी हो गये। सदर एसडीपीओ कामिनी बाला ने बताया कि कलुआही में हुई घटना को शांत करा लिया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें