घरेलू विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

पंडौल थाना क्षेत्र के ककना गांव में घरेलू विवाद के चलते शिवन सिंह ने अपने भाई सुरेंद्र नारायण सिंह पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। आरोप है कि सुरेंद्र ने घर में तोड़फोड़ की और पत्नी के साथ भी मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घरेलू विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

पंडौल,एक संवाददाता । पंडौल थाना क्षेत्र के ककना गांव में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी शिवन सिंह ने पंडौल थाना में आवेदन देकर अपने बड़े भाई सुरेंद्र नारायण सिंह पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि वह अपने घर पर थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई सुरेंद्र नारायण सिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आवेदन में यह भी कहा गया है कि आरोपित ने घर में तोड़फोड़ की तथा बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की।

पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।