ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनीदिव्यांगों व बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में लिया हिस्सा

दिव्यांगों व बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में लिया हिस्सा

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में वृद्ध व दिव्यांगों ने भी बढ-चढ़कर भाग लिया। 80 वर्ष से लेकर सौ वर्ष की दहलीज पार कर चुके वृद्व महिला पुरुष कई मतदान केंद्रों पर वोट गिराते दिखे। कहीं ट्राई...

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में वृद्ध व दिव्यांगों ने भी बढ-चढ़कर भाग लिया। 80 वर्ष से लेकर सौ वर्ष की दहलीज पार कर चुके वृद्व महिला पुरुष कई मतदान केंद्रों पर वोट गिराते दिखे। कहीं ट्राई...
1/ 2लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में वृद्ध व दिव्यांगों ने भी बढ-चढ़कर भाग लिया। 80 वर्ष से लेकर सौ वर्ष की दहलीज पार कर चुके वृद्व महिला पुरुष कई मतदान केंद्रों पर वोट गिराते दिखे। कहीं ट्राई...
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में वृद्ध व दिव्यांगों ने भी बढ-चढ़कर भाग लिया। 80 वर्ष से लेकर सौ वर्ष की दहलीज पार कर चुके वृद्व महिला पुरुष कई मतदान केंद्रों पर वोट गिराते दिखे। कहीं ट्राई...
2/ 2लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में वृद्ध व दिव्यांगों ने भी बढ-चढ़कर भाग लिया। 80 वर्ष से लेकर सौ वर्ष की दहलीज पार कर चुके वृद्व महिला पुरुष कई मतदान केंद्रों पर वोट गिराते दिखे। कहीं ट्राई...
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीTue, 23 Apr 2019 05:07 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में वृद्ध व दिव्यांगों ने भी बढ-चढ़कर भाग लिया। 80 वर्ष से लेकर सौ वर्ष की दहलीज पार कर चुके वृद्व महिला पुरुष कई मतदान केंद्रों पर वोट गिराते दिखे। कहीं ट्राई साइकिल से तो कहीं पोता पोती के सहारे वोट डालने पहुंच रहे थे। दिव्यांगो के लिए बने झंझारपुर विधान सभा क्षेंत्र के अदलपुर प्राइमरी स्कूल स्थित मॉडल बूथ 200 व 201 पर 88 वर्षीय पिताम्बर पांडे हो या 100 वर्ष पार कर चुकी राम प्यारी देवी में मतदान करने का जज्बा ऐसा देखा गया कि ट्राई साइकिल से बूथ पर वोट डालने पहुंची थी। इधर इसी विधानसभा के कैथिनिपया सुरियाही टोल के प्राइमरी स्कूल के बुथ नम्बर 219 पर 89 वर्ष के मतदाता योगेंद्र नारायण झा छड़ी के सहारे वोट डालने पहुंचे। इसी बूथ पर 100 वर्ष पार कर चुके वयोवृद्व स्वतंत्रता सेनानी कमल नारायण ठाकुर भी पोता का सहारा लेकर वोट डालने पहुंचे। अदलपुर के प्राइमरी स्कूल में बनाए गए मोडल बूथ को गुब्बारो से संजाया गया था। वहां दिव्यांगो के लिए पांच ट्राई साइकिल का व्यवस्था भी की गई थी। हालांकि मतदाताओं की कतार जितनी बड़ी थी उस हिसाब से मतदान केंद्र का परिसर काफी कम था। वोटरो को मतदान केंद्र के बाहर सड़क पर भी लाइन लगा अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था। यहां दो-दो बूथ है और दोनो बूथों को मिलाकर 1952 मतदाता हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें