समय से मामला निष्पादन नहीं करने वाले आईओ के विरुद्ध जिला को भेजी जाएगी रिपोर्ट
बेनीपट्टी में डीएसपी अमित कुमार ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक में अनुसंधानकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट भेजने की बात कही। उन्होंने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाने और लम्बित मामलों के निष्पादन में तत्परता दिखाने का निर्देश दिया। पुलिस को शराब धंधेबाजों पर नजर रखने और थाना डायरी अपडेट करने के लिए भी कहा गया।

बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। समय से मामले का निष्पादन नहीं करने वाले अनुसंघानकर्ता पदाधिकारियों के विरूद्ध जिला पुलिस कप्तान को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसका जवाबदेह थानाध्यक्ष भी होंगे। थानाध्यक्ष आईओ से समन्वय बनाकर समय से मामले को निष्पादित करने के लिए उन्हें प्रेरित करें। रविवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध संगोष्ठी करते हुए डीएसपी अमित कुमार ने कही। उन्होंने मामले में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चत करने के लिए सघन अभियान चलाने को कहा। लम्बित मामले के निष्पादन के प्रति विभाग गंभीर है। सभी थानाध्यक्ष आईओ से समन्वय बनाकर मामले के निष्पदान में अपनी तत्परता दिखलावें ।
डीएसपी ने सभी थाना में लम्बित रहे मामले का बारी-बारी से जांच कर इसके निष्पादन में आ रही परेशानियों पर चर्चाएं की और कई आवश्यक निर्देश जारी किया । शराब धंधेबाजों पर नजर रखने एवं वाहन जांच को नियमित रखने को कहा। थाना डायरी को अपडेट रखने, लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखने एवं प्राप्त आवेदन की जांच कर मामला दर्ज करने में तत्परता दिखलाने का निर्देश दिया।बैठक में बेनीपट्टी पुलिस अंचल पुलिस निरीक्षक निरज कुमार वर्मा, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिवशरण साह, बिस्फी के पुलिस अविनाश कुमार, हरलाखी के रंजीत कुमार, खिरहर के शुभम कुमार शर्मा, अरेर के आनंद शंकर गौरव, मधवापुर के हर्ष राज, साहरघाट के राकेश कुमार रोशन,, औंसी के आदित्य कुमार भगत, पतौना के अनुराग कुमार उपस्थित थे व रीडर अरविंद कुमार उपस्थि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


