ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधुबनी जिलाधिकारी ने बिस्फी में दो पैक्स गोदामों की जांच की

जिलाधिकारी ने बिस्फी में दो पैक्स गोदामों की जांच की

बिस्फी। डीएम अमित कुमार सादुल्लहपुर में दो पैक्स गोदामों की जांच की। डीएम


जिलाधिकारी ने बिस्फी में दो पैक्स गोदामों की जांच की
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मधुबनीMon, 27 Dec 2021 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

बिस्फी। डीएम अमित कुमार सादुल्लहपुर में दो पैक्स गोदामों की जांच की। डीएम किसानों द्वारा पैक्स द्वारा धान का क्रय नहीं किये जाने की शिकायत पर सादुल्लहपुर पहुंचे थे।किसानों के बदले व्यापारियों धान क्रय करने की भी शिकायत की गई थी। मौके पर मौजूद किसानों से धान क्त्रय करने के बारे में पूछताछ की। अधिकांश किसानों ने पैक्स अध्यक्ष ज्योति कुमारी द्वारा किसानों से धान क्रय करने के बदले व्यापारियों से धान खरीदने की बात बतायी। मामले में बीसीओ की मिलीभगत की शिकायत की।जांच में केवल 26 किसानों से ही धान क्रय करने की जानकारी मिली। जबकि 126 किसानों ने धान क्त्रय करने के लिए आवेदन दिया था। डीएम पैक्स गोदाम की स्थिति को देखकर भड़क उठे।गोदाम एक मंदिर परिसर को बनाया गया था। उसे सिर्फ पोलीथीन से ढका गया था।उन्होंने बीसीओ अश्वनि कुमार की कड़ी फटकार लगायी। मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, सीओ श्रीकांत सिन्हा, बीएसओ मुकेश कुमार भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें