बिस्फी में 51 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत एवं बंदोबस्ती का पर्चा

बिस्फी में 51 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत एवं बंदोबस्ती का पर्चा

संक्षेप:

जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने बिस्फी में 51 भूमिहीन परिवारों को भूमि का पर्चा वितरित किया। उन्होंने लाभुकों को जमीन के महत्व के बारे में बताया और कहा कि जमीन का कागज मिलने के बाद उन्हें कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। डीएम ने क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और भैरबा मेले के लिए वैकल्पिक रास्तों पर भी चर्चा की।

Dec 11, 2025 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share

बिस्फी, निप्र। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा गुरूवार को टीपीसी भवन बिस्फी में 51 भूमिहीन परिवारों के बीच बासीगत एवं बन्दोबस्त का पर्चा वितरित किया। रैन बसेरा अभियान-2के अन्तर्गत चयनित लाभुकों के लिए टीपीसी भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर बोलते हुए डीएम ने कहा कि आपको जो जमीन का पर्चा मिला है।उसे संभाल कर रखना है।आप अब जमीन के वास्तविक मालिक है।अब आपको जमीन से कोई बेदखल नहीं कर सकता है। लेकिन ध्यान रखना है कि इसे किसी को हस्तांतरित और बिक्री नहीं करनी है।अगर किसी के हाथ बिक्री हुई तो तत्काल आपका मालिकाना हक समाप्त हो जायगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

और यह सरकार की हो जायगी। भूमि आपके स्वाभिमान से जुड़ी है। डीएम ने कहा कि जमीन का कागज प्राप्त होने के बाद पीएम आवास योजना,उज्ज्वला योजना,राशन कार्ड बनाने आदि की सुविधा मिल जायगी। सरकार आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।जीविका,पेंशन आदि के माध्यम आर्थिक मजबूती कारण पर जोर दिया जा रहा है।डीएम ने पर्चा वितरण कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सारंग पाणि पांडेय एवं अंचल सीओ संतोष कुमार सिंह एवं पूरी टीम की सराहना की। कार्यक्रम में एडीएम मुकेश रंजन,एसडीओ सारंग पाणि पांडेय ने भी अपने विचार रखें।इस अवसर पर डीएम एवं अन्य पदाधिकारियों ने लाभुकों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाये।डीएम ने सभी लोगों से अपने-अपने बच्चों को पढ़ाने का आग्रह किया।कहा कि एक रोटी कम खाइये लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढाईये।अगर विद्यालय में पठन-पाठन की कमी होती है तो उसके विरोध में आवाज उठाइये। उन्होंने एक महिला से अपने बच्चे का नाम पूछा। रमण कुमार बताया जाने पर डीएम ने कहा कि आप इस बच्चे को खूब पढाईये-लिखाइये ताकि यह भी मेरी तरह अधिकारी बन कर एक दिन कुर्सी पर बैठ सके। विद्यापति डीह का सौन्दर्यीकरण क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि डीएम आनंद शर्मा दलबल के साथ विद्यापति की जन्मस्थली बिस्फी डीह पहुंचे।उन्होंने परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। परिसर को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश सीओ को दिया। साथ ही सहायक अभियंता संजय कुमार को पूरे परिसर का बाउन्ड्री वाल कराने का निर्देश दिया।डीएम ने अधिकारियों को निदेशित किया कि एक सप्ताह के भीतर यह काम पूरा हो जाना चाहिए।एक सप्ताह बाद फिर से इसके बारे में जानकारी ली जायगी।डीएम स्थानीय लोगों से रूबरू होते हुए कहा कि बिस्फी डीह का सौंदर्यीकरण का काम एक एतिहासिक काम है।यह क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।इसमें सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। गौरतलब है कि पर्यटन विभाग द्वारा बीस करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का काम हो रहा है भैरबा श्रावणी मेला को लेकर वैकल्पिक रास्ते का लिया जायजा डीएम आनंद शर्मा भैरबा स्थित महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से भैरबा श्रावणी मेला को लेकर एक वैकल्पिक रास्ते के बारे में विचार- विमर्श किया।स्थानीय ग्रामीण हाजी तमन्ने,मो अकरम आदि ग्रामीणों से इसकी संभावना को लेकर बात की। उन्होंने बलहा घाट से मंदिर से पश्चिम एवं दक्षिण होकर आने वाली सड़क का मुआयना किया। मेले के दौरान भीड़-भाड़ व भारी भरकम सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों से बात की। डीएम ने कहा कि सभी लोगों से बात कर वैकल्पिक रास्ते बनाने पर विचार किया जा सकता है मौके पर बीडीओ बसंत कुमार सिंह, सीआई विजय कुमार, अशोक कुमार राय,राम विलास महतो आदि मौजूद थे।