
जिला स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का हुआ आयोजन
मधुबनी डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन ने वाट्सन स्कूल में जिला-स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया। उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार और एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेता देवी ने किया। टूर्नामेंट में बॉयज और गर्ल्स सिंगल, डबल्स के साथ-साथ ओवरआल चैंपियन इवेंट का आयोजन हुआ। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा।
मधुबनी। मधुबनी डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के द्वारा बुधवार को वाट्सन स्कूल के खेल भवन में जिला-स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेता देवी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कुल कॉलेज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में कुल 4 बॉयज सिंगल, गर्ल्स सिंगल, डबल्स और ओवरआल चैंपियन इवेंट का आयोजन हुआ। बॉयज सिंगल के फाइनल में मनदीप और सुनाम पहुंचे, जिनमे सेमीफाइनल में मनदीप ने नीरज को 2-0 से हराया एवं सुनाम ने आयुष को 2-0 से हराया। गर्ल्स सिंगल में पूर्व डिस्ट्रिक्ट चैंपियन वैष्णवी को 2-0 से हरा कर सृष्टि फाईनल में पहुंची एवं मानसी नव्या को 2-0 से हरा कर फाईनल में पहुंची।

डबल्स में रजी और नीरज को जोड़ी ने सुनाम और सौर्य को 2-0 से सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाया। टूर्नामेंट का मैच देखने के लोए विभिन्न स्कुल के छात्र छात्रा एवं अभिभावक पहुचे। मौके पर सचिव संतोष झा ने कहा की यह टूर्नामेंट तीन दिवसीय है और सभी विजयी प्रतिभागी को अंतिम दिन पुरस्कार दिया जायेगा। इस टूर्नामेंट के रैंकिंग के आधार पर जनवरी में मधेपुरा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में खिलाड़ी भाग लेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


