207 मत्स्य विक्रेताओं के बीच किट का किया गया वितरण

Feb 15, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन योजना 2022-23 के तहत बेनीपट्टी में 207 शहरी मत्स्य विक्रेताओं को किट का वितरण किया गया। प्रत्येक विक्रेता को 25 हजार रुपये मूल्य का सामान मिला, जिसमें छतरी, कटर, तराजू, और अन्य उपकरण शामिल हैं। यह योजना कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों के विकास के लिए बनाई गई है।

207 मत्स्य विक्रेताओं के बीच किट का किया गया वितरण

बेनीपट्टी। मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन योजना वर्ष 2022-23 मत्स्य सम्पदा सात निश्चय-2 के तहत बेनीपट्टी के 207 शहरी मत्स्य विके्रताओं के बीच किट का वितरण किया गया। एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय,डीएफओ अंजनी कुमार एवं राजेश यादव, सुधीर सहनी ने अनुमंडल परिसर में मछली विके्रताओं के बीच किट का वितरण किया। प्रत्येक विके्रताओं को करीब 25 हजार रूपये मूल्य की लागत की सामान दिया गया। इनमें धूप से बचने के लिए छतरी, स्टेनलेस स्टील कटर, स्टील स्क्रबर, तराजू एवं बटखारा, तारपोलीन शीट, प्लासटिक बाल्टी व मग, प्लास्टिक फाइवर शीट टब, एरेटर मशीन, इन्सुलेटेड बॉक्स, डीसीएलईडी बल्बयुक्त लैंप, प्लास्टिक किट, कचरा डिब्बा, एप्रॉन, ग्लब्स, कैप एवं मनी बैग शामिल था।

इस अवसर पर डीएफओ ने बताया कि राज्य सरकार ने कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों के सम्यक विकास के लिए कृषि रोड मैप को चरणबद्ध तरीके से लागू की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;