मत्स्य पालकों के बीच सहायक सामग्री का हुआ वितरण

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

मधुबनी में डीएम आनंद शर्मा ने मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत मत्स्य पालकों को सहायता सामग्री वितरित की। इसमें 04 लाभुकों को थ्री-व्हीलर वाहन और 4 मत्स्य पालकों को नाव और जाल प्रदान किए गए। सरकार का उद्देश्य मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

मत्स्य पालकों के बीच सहायक सामग्री का हुआ वितरण

मधुबनी,एक संवाददाता। डीएम आनंद शर्मा ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत मत्स्य पालकों के बीच सहायता सामग्री का वितरण किया। इस दौरान मत्स्य परिवहन वाहन योजना के अंतर्गत 04 लाभुकों को आइस बॉक्स सहित थ्री-व्हीलर वाहन प्रदान किया गया।

योजना का उद्देश्य

साथ ही राज्य योजना के तहत नाव एवं जाल वितरण पैकेज के अंतर्गत 4 मत्स्य पालकों को नाव और जाल उपलब्ध कराया गया। डीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनकी आय में वृद्धि करना है। उन्होंने लाभुकों से योजनाओं का सही उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

लाभुकों की जानकारी

नाव एवं जाल वितरण योजना के तहत लाभुक किरण देवी, लक्ष्मी सहनी, विकास मुखिया एवं फुलिंद्र मुखिया को नाव और जाल प्रदान किए गए। विभागीय जानकारी के अनुसार फिशिंग वुडेन बोट पैकेज योजना की प्रति इकाई लागत 1.244 लाख रुपये निर्धारित है। इसमें सरकार द्वारा 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है, जबकि लाभुकों को केवल 10 प्रतिशत राशि वहन करनी होती है। इस पैकेज में एक वुडेन बोट, 6 लाइफ जैकेट, एक लाइफ बॉय और 2 आइस बॉक्स शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना मछुआरों की सुरक्षा और बेहतर मत्स्य उत्पादन को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

थ्री-व्हीलर वाहन वितरण

वहीं मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के अंतर्गत मत्स्य परिवहन वाहन योजना के तहत लाभुक चंदन कुमार मुखिया, धीरेंद्र कुमार अक्कू, इंद्रजीत मुखिया और तिलाय मुखिया को आइस बॉक्स सहित थ्री-व्हीलर वाहन दिया गया। इस योजना की इकाई लागत 3 लाख रुपये है, जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान उप मत्स्य निदेशक कुमार विमल प्रसाद, उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी अंजनी कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी नितेश कुमार पाठक, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी रंजन कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के अंतर्गत किस प्रकार की सहायता प्रदान की गई?
मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के अंतर्गत मत्स्य पालकों को थ्री-व्हीलर वाहन, नाव, और जाल प्रदान किए गए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।